स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत कल्ली पूरब के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षिक सामग्री वितरण
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत कल्ली पूरब, विकासखंड सरोजनी नगर, लखनऊ के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए निःशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें भी आवश्यक सामग्री भेंट की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, उत्साह एवं सकारात्मक सोच विकसित करना तथा स्वतंत्रता दिवस को सामाजिक सरोकार और शिक्षा के संदेश के साथ मनाना है।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की तिथि: 15 अगस्त 2026
क्षेत्र: ग्राम पंचायत कल्ली पूरब, विकासखंड सरोजनी नगर, लखनऊ
आयोजक:
देशराज रावत
सदस्य, वार्ड नं. 11
ग्राम पंचायत कल्ली पूरब, लखनऊ